ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसुबह निकलेंगी प्रभात फेरी 9:00 बजे झंडा रोहण

सुबह निकलेंगी प्रभात फेरी 9:00 बजे झंडा रोहण

लखनऊ प्रमुख संवाददाता स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9:00 बजे झंडारोहण होगा। इसके पूर्व नागरिक सुरक्षा संगठन 6:30 बजे प्रभात फेरियां...

सुबह निकलेंगी प्रभात फेरी 9:00 बजे झंडा रोहण
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 15 Aug 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ प्रमुख संवाददातास्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9:00 बजे झंडारोहण होगा। इसके पूर्व नागरिक सुरक्षा संगठन 6:30 बजे प्रभात फेरियां निकलवाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों, स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सभाओं, ब्लॉकों और तहसीलों पर झंडारोहण होगा और राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शहर के चौराहों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पम्पों, वाणिज्य संस्थानों, नगर निगम और एलडीए के पार्कों में तिरंगा लगाया जाएगा। साथ ही देशभक्ति के गीतों का प्रसारण होगा। डीएम ने बताया कि पूर्व की तरह इस बार भी मन्दिरों, गुरुद्वारों, गिरिजाघरों, बहाई व अन्य धर्म स्थों पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा। इस दौरान कोविड दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। दिन में तीन बजे क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज गोलागंज से मार्चपास्ट शुरू होगा जो शहीद स्मारक पर सम्पन्न होगा। इसमें अर्द्धसैनिक व पुलिस बल, एनसीसी कैडेट, पूर्व सैनिक शामिल रहेंगे। शाम पांच से 6:0 बजे गांधी भवन में शहीदों के प्रति सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें