Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPower Outages in Fazullaganj Major Areas Affected Including Krishna Lok Colony

फैजुल्लागंज और काकोरी में बिजली गुल
संक्षेप:
Lucknow News - फैजुल्लागंज उपकेंद्र में गुरुवार सुबह 7:30 बजे ब्रेकडाउन हुआ, जिससे कृष्ण लोक कॉलोनी, नंदा फॉर्म, मिल्लतनगर आदि बड़े क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों...
Sep 12, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
फैजुल्लागंज उपकेंद्र गुरुवार सुबह 7:30 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे कृष्ण लोक कॉलोनी, नंदा फॉर्म, मिल्लतनगर सहित बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली न आने से घरों में पानी नहीं आया। परेशान लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट को दुरुस्त कर सुबह 8:30 बजे बिजली चालू कर दी। वहीं दाउद नगर उपकेंद्र रात 9:30 बजे ठप हो गया। हालांकि कर्मचारियों ने वैकल्पिक सोर्स से बिजली चालू कर दी। माल उपकेंद्र दोपहर सवा तीन बजे ब्रेकडाउन हो गया। वहीं काकोरी उपकेंद्र की बिजली दोपहर दो बजे ठप हो गई। इससे शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




