
शहर की तीन लाख आबादी आज झेलेगी बिजली संकट
Lucknow News - राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इंदिरानगर, गोमतीनगर, जानकीपुरम सहित अन्य क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और फीडर की मरम्मत के लिए बिजली बंद की जाएगी, जिससे लगभग तीन लाख लोग...
राजधानी में मंगलवार को इंदिरानगर, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम, पुरनिया, अहिबरनपुर, सआदतगंज, ठाकुरगंज सहित कई इलाको में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान ट्रांसफार्मर व फीडर में मरम्मत कार्य और पेड़ों की छंटाई की जाएगी। इससे करीब तीन लाख आबादी प्रभावित होगी। इंदिरानगर सेक्टर-14 न्यू उपकेंद्र और अमराई गांव उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे अमराई गांव, जरहरा, तकरोही, गायत्री मार्केट, हरिहर नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र सुबह 10.30 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे अलीशा नगर, शिव विहार कॉलोनी, सेक्टर-जी सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
आईआईएम रोड उपकेंद्र दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे आईआईएम रोड, रायपुर, कृष्णा कॉलोनी, मधुवन विहार, महर्षि नगर, यादव पुरवा, भरतकुंड मंदिर, बालाजी एन्क्लेव, मधुपुरम सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। पुरनिया और गोयल चौराहा उपकेंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे सेक्टर-सी, डी, एल, सेक्टर-ओ, आई, जे.ए.जी. कॉलोनी, सेक्टर-एल, एम सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। अहिबरनपुर उपकेंद्र के आदर्शपुरम सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। भीखमपुर उपकेंद्र के निशातगंज, पेपर मिल कॉलोनी प्रभावित रहेगा। अपट्रॉन उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा। इससे भवानीगंज, टिकैतगंज, एलडीए कॉलोनी सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। रेजीडेंसी उपकेंद्र दिन में आधे घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर व इंद्रलोक में भी रहेगा बिजली संकट गोमतीनगर के मंत्री आवास उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे वन विभाग कॉलोनी, मंडी परिषद कॉलोनी, आइस टावर, पीएनबी टावर, टेलीफोन एक्सचेंज, सर्वे ऑफ इंडिया प्रभावित रहेगा। इंदिरानगर सेक्टर-25 उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा। इससे सेक्टर-18,19,20,21,22,23,24,25 प्रभावित रहेगा। इसके अलावा ए-ब्लॉक, प्रकाश लोक, बी-ब्लॉक, कल्याणपुर, आरके पुरम, अबरार नगर, शिवानी विहार, नेहरू विहार सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। इंद्रलोक उपकेंद्र और सर्वोदय नगर उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे मीना मार्केट, ए-ब्लॉक, जीबी लॉन, लवकुश नगर, फैजाबाद रोड, कुर्मांचल नगर प्रभावित रहेगा। नूरबाड़ी उपकेंद्र और गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-छह व सुलभ आवास सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। राधाग्राम उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




