गायत्रीनगर में ट्रांसफॉर्मर खराब, कपूरथला के फीडर में धमाका
Lucknow News - फैजुल्लागंज के गायत्री नगर में बुधवार को ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ने से बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। इस कारण उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार,...

फैजुल्लागंज के गायत्री नगर में बुधवार दोपहर में ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी से बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। उन्होंने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 तक शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फैजुल्लागंज के गाजीपुर बलराम फीडर से गायत्रीपुरम में दोपहर 3:30 बजे ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे करीब डेढ़ हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से उपभोक्ता परेशान होकर अधिकारियों और उपकेंद्र पर फोन करते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली फाल्ट होता है।
वहीं कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करके ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से करीब पांच बजे उपभोक्ताओं की बिजली बहाल की। सीतापुर रोड अधिशासी अभियंता एके शुक्ला ने इसकी पुष्टि की। नादरगंज के गौरी बाजार में शाम को तीन घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। इंदिरानगर सेक्टर-सी में दिन में तीन घंटे बिजली गुल रही। कपूरथला उपकेंद्र के फीडर में धमाका हो गया। इससे दो घंटे बिजली बंद रही। आईटीआई उपकेंद्र के विष्णुपुरी फीडर ब्रेकडाउन हो गया। न्यू कैंपस उपकेंद्र के आईआईएम रोड फीडर ब्रेकडाउन हो गया। उतरेठिया उपकेंद्र के सरस्वतीपुरम फीडर ब्रेकडाउन हो गया। अम्बेडकर विश्वविद्यालय उपकेंद्र के आवास विकास ओल्ड फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इससे डेढ़ घंटे बिजली बाधित रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



