काकोरी के 15 गांवों में छह घंटे बिजली ठप
Lucknow News - काकोरी में बिजली संकट ने ग्रामीणों और दुकानदारों को परेशान कर दिया। 33 केवी और 11 केवी लाइनों में तकनीकी फॉल्ट के कारण 15 गांवों की बिजली छह घंटे तक गुल रही। दोपहर 02 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। उमस और पानी की किल्लत से लोग बेहाल हो गए।

काकोरी में मंगलवार को बिजली संकट ने ग्रामीणों और दुकानदारों के पसीने छुड़ा दिए। 33 केवी और 11 केवी लाइनों में आए तकनीकी फॉल्ट के कारण क्षेत्र के 15 गांवों की बिजली करीब छह घंटे तक गुल रही, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली संकट की शुरुआत सुबह 08 बजे हुई, जब सबसे पहले 33 केवी लाइन में खराबी आई। कर्मचारी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त किया, लेकिन तभी 11 केवी लाइन में भी फॉल्ट आ गया। इससे रसूलपुर, बुधड़िया, शाहपुर, दसदोई, दुर्गागंज, टिकैतगंज, मंडौली, नया खेड़ा, सरैयां, बसरैला, जमलापुर, बहरू, अल्लूपुर और खालिदपुर सहित कई इलाके प्रभावित रहे। कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने से 06 घंटे का समय लग गया। दोपहर 02 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी。
उमस और पानी की किल्लत से बेहाल हुए लोग
भीषण उमस के बीच बिजली न रहने से लोगों का बुरा हाल रहा। लंबी कटौती के कारण घरों के इनवर्टर जवाब दे गए, जिससे दैनिक कामकाज ठप हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान दुकानदारों को हुआ और पानी की सप्लाई रुकने से संकट और गहरा गया। राहत की बात यह रही कि दोपहर बाद सप्लाई चालू हुई, हालांकि बिजली की आवाजाही (ट्रिपिंग) शाम तक बनी रही। वहीं रायबरेली रोड स्थित हैबतमऊ मवईया में प्राथमिक विद्यालय के पास पोल गिर गया।
वर्जन
बिजली लाइन में फाल्ट आने से बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे तक सभी तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी थी।
अजीत सिंह, जूनियर इंजीनियर, काकोरी
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


