कारपोरेशन का 99 फीसदी बिजली शिकायतें के निस्तारण का दावा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-पीवीवीएनएल, डीवीवीएनएल, पीयूवीवीएनएल और केस्को में शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान -1912 हेल्पलाइन

कारपोरेशन का 99 फीसदी बिजली शिकायतें के निस्तारण का दावा

पावर कारपोरेशन ने प्रदेश में भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया है। कारपोरेशन ने कहा है कि बढ़ते तापमान के चलते बिजली की मांग में भारी वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी कीर्तिमान बनाया जा रहा है। मई में प्राप्त कुल शिकायतों में से 99.24% शिकायतों के समाधान किए जाने का दावा किया गया है।

शिकायतों की संख्या

विभाग के अनुसार मई महीने में प्रदेशभर से कुल 1855713 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 1841683 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शिकायतों के निस्तारण की दर 99.24% रही, जो उपभोक्ता सेवा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। प्रदेश के सभी डिस्कॉम पर प्राप्त शिकायतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) में 404173 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि दक्षिणांचल (डीवीवीएनएल) में 359501 शिकायतें प्राप्त हुईं। मध्यांचल (एमवीवीएनएल) में 633102 शिकायतें, पूर्वांचल (पीयूवीवीएनएल) में 338104 शिकायतें और कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) में 1,20,833 शिकायतें दर्ज हुईं। इन सभी डिस्कॉम पर आने वाली लगभग सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।

उपभोक्ता संतोष

उपभोक्ता के संतुष्ट होने पर ही खत्म हो शिकायत: आशीष

बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक रही है। इसके अलावा बिल भुगतान, बिल संशोधन, स्मार्ट मीटर, मीटर संबंधी समस्याएं, सेवा संबंधी शिकायतें तथा कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुईं। विभागीय टीमों द्वारा इन सभी के समाधान की बात कही गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में बिजली सप्लाई से संबंधित सबसे अधिक 4 लाख 80 हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण किया गया। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने कहा है कि 1912 पर आने वाली शिकायतों को तब तक समाप्त न माना जाए, जब तक उपभोक्ता संतुष्ट न हो।

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

मई में कुल कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं?
मई महीने में प्रदेशभर से कुल 1855713 शिकायतें प्राप्त हुईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।