
यूपी का आलू ओड़ीसा भेजने को भुवनेश्वर में आलू प्रदर्शनी एवं बायर–सेलर मीट आयोजित
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी के आलू को ओड़ीसा में विपणन के लिए भुवनेश्वर में आलू प्रदर्शनी एवं बायर–सेलर मीट का आयोजन किया गया। इसमें दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 2025-26 में 245.94 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादन संभव है। उड़ीसा के उप मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से सीधे किसानों से आलू खरीदने का आग्रह किया।
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी के आलू को ओड़ीसा में विपणन के प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को भुवनेश्वर में आलू प्रदर्शनी एवं बायर–सेलर मीट आयोजित की गई। प्रदेश के उद्यान विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर में आयोजित एकदिवसीय आलू प्रदर्शनी एवं बायर–सेलर मीट में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन तथा कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह तथा उड़ीसा सरकार के उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव मौजूद थे। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2025-26 में लगभग 6.98 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 245.94 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादन संभावित है।
प्रदेश का लगभग 60 प्रतिशत आलू आगरा, अलीगढ़, मेरठ एवं कानपुर मंडल के 10 जनपदों में उत्पादित होता है। उन्होंने कहा कि कुफरी बहार, कुफरी बादशाह, कुफरी सिन्दूरी, कुफरी पुखराज, कुफरी चिप्सोना एवं फ्राईसोना जैसी प्रजातियां दूरस्थ विपणन एवं प्रोसेसिंग के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं, जिससे उड़ीसा के व्यापारियों को सीमित क्षेत्र से ही आवश्यकतानुसार उच्च गुणवत्ता का आलू सुगमता से उपलब्ध कराया जा सकता है। उड़ीसा के उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने ड़ीसा के व्यापारियों से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश जाकर सीधे आलू उत्पादक किसानों से खरीद करें, जिससे उड़ीसा के उपभोक्ताओं को वर्षभर उचित मूल्य पर आलू उपलब्ध हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




