ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअयोध्या सीमा से पहले तीनों प्रमुख मार्गों पर बनेंगे डाक बंगले: केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या सीमा से पहले तीनों प्रमुख मार्गों पर बनेंगे डाक बंगले: केशव प्रसाद मौर्य

- पर्यटन को ध्यान में रखकर अयोध्या का विकास जरूरी पर्यटन को ध्यान में रखकर अयोध्या का विकास जरूरी पर्यटन को ध्यान में रखकर अयोध्या का विकास...

अयोध्या सीमा से पहले तीनों प्रमुख मार्गों पर बनेंगे डाक बंगले: केशव प्रसाद मौर्य
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 06 Aug 2020 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

- पर्यटन को ध्यान में रखकर अयोध्या का विकास जरूरीप्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालयउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अयोध्या सीमा से पहले गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ तीन प्रमुख मार्गों पर तीन भव्य डाक बंगले बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसके लिए तुरंत स्टीमेट बनाने का निर्देश दिया है। वह गुरुवार को बैठक कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अयोध्या में पर्यटन के दायरे को बढ़ने और उसकी महिमा व गौरव के अनुकूल विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि 40 लाख तक की सीमा तक के ठेकों में आरक्षण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। राज्य की सीमा पर प्रवेश द्वार बनाने की भी कार्य योजना बनाई जाए। कांवर पथ की योजना को भी मूर्तरूप देने में तेजी लाई जाए। सड़कों के लिहाज से पिछड़े जिलों का चयन करते हुए प्राथमिकता पर इन्हें बनाने का काम किया जाए। काम धरातल पर दिखाई देना चाहिए।उन्होंने कहा लोक निर्माण, सेतु निगम व उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कामों का मुख्यालयों पर एलईडी के माध्यम से प्रचार कराया जाए। सड़कों पर केबिल बिछाने के लिए डक्ट निर्माण पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जहां भी मानक के अनुरूप न बने स्पीड ब्रेकर को ठीक कराया जाए। यह आशंका इसलिए जताई गई कि कुछ स्थानों पर ग्रामीण द्वारा अपनी मर्जी से स्पीड ब्रेकर बनाने की जानकारी मिली है। इसलिए इसका निरीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के पास विशेश्वरैय्या भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाना है। अभियंता दिवस पर 15 सितंबर को इसके शिलान्यास की तैयारी की जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें