होली बाद लखनऊ से यात्रियों की राह आसान करेगी 350 बसें
Lucknow News - होली के बाद यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए लखनऊ में आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डों से 350 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। विभिन्न शहरों के लिए बसें उपलब्ध होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 8726005808 दिया गया है। होली के दिन ई-बसों का संचालन भी किया जाएगा।

होली बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने की तैयारी कर ली गई हैं। आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डों से करीब 350 अतिरिक्त बसों को चलाने का खाका तैयार किया गया है। 50 से ज्यादा बसें सिर्फ आलमबाग से आगरा एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली रूट पर चलाई जाएगी। इसके अलावा आगरा, मथुरा, अलीगढ़ के लिए भी बसें उपलब्ध होंगी। जबकि राजस्थान के जयपुर और कोटा के लिए आलमबाग से बसें मिलेंगी। वहीं, देहरादून, बरेली, झांसी, शाहजहांपुर के लिए कैसरबाग से चलाई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट फुल होने पर दिल्ली, देहरादून, हरियाणा, हरिद्वार, कोटा, जयपुर के लिए हर आधे घंटे पर बसें उपलब्ध कराई जाएगी।
यात्रियों को बसों की जानकारी देने के लिए स्टेशन के बाहर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लखनऊ क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तौर पर हेल्पलाइन नंबर 8726005808 दिया गया है। इस पर फोन करके बसों की जानकारी के अलावा सफर में किसी प्रकार की समस्या पर जानकारी ले सकते हैं। अन्य शहरों के लिए भी बसें मिलेंगी आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से छोटे शहरों के लिए भी बसें मिलेंगी। इनमें आलमबाग से सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, ऊंचाहार, जगदीशपुर, उन्नाव, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर आदि शहरों के लिए बसें चलाई जाएगी। जबकि कैसरबाग से बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर आदि शहरों के लिए बसें उपलब्ध होंगी। होली के दिन आठ मार्गो पर 10 बजे तक मिलेंगी ई-बसें लखनऊ। चार मार्च को होली के दिन दोपहर दो बजे के बाद इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। यह बसें शहर के छह मार्गो पर चलाई जाएगी। दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि होली के दिन दोपहर से शाम और रात 10 बजे तक ई-बसें चलाई जाएगी। आम दिनों की तुलना में बसों की संख्या कम रहेगी। इस दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लि. के हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर फोन करके सूचना देने और जानकारी लें सकते हैं। -राजाजीपुरम से चारबाग, निशातगंज, पॉलीटेक्निक -ट्रांसपोर्टनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज वाया चारबाग -बालागंज से गोमतीनगर वाया भिठौली-कमता होकर -चौक से नैमिषारण्य वाया काकोरी, मलिहाबाद होकर -अवध बस स्टेशन से स्कूटर इंडिया वाया शहीदपथ -दुबग्गा से पीजीआई तक वाया अवध-तेलीबाग होकर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



