ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमनरेगा कार्यालय में गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रकोष्ठ शुरू

मनरेगा कार्यालय में गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रकोष्ठ शुरू

राज्य के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” ने सोमवार को मनरेगा कार्यालय में गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रकोष्ठ का उद्घाटन किया। इस प्रकोष्ठ में स्वतंत्र वीडियो कांफ्रेसिंग तथा...

मनरेगा कार्यालय में गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रकोष्ठ शुरू
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 19 Oct 2020 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। प्रमुख संवाददाताराज्य के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह “मोती सिंह” ने सोमवार को मनरेगा कार्यालय में गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रकोष्ठ का उद्घाटन किया। इस प्रकोष्ठ में स्वतंत्र वीडियो कांफ्रेसिंग तथा अन्य सुविधाएं हैं। मोती सिंह ने कहा है कि अब मनरेगा राज्य मुख्यालय से सभी 827 विकास खंडों में सीधा संवाद स्थापित हो सकेगा। संवाद के माध्यम से गरीबों के कल्याण व रोजगार के लिए चल रहे अभियान को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ की स्थापना से जनपदों के साथ विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा के साथ ही मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा। प्रकोष्ठ में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष, कॉल सेंटर सुविधा तथा अन्य अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। प्रकोष्ठ के आधुनिकीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए 3.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कॉल सेंटर के आधुनिकीकरण के बचे हुए कामों को एक महीने में पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस कार्यक्रम में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, आयुक्त ग्राम्य विकास के. रविन्द्र नायक, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीआरआरडीए सुजीत कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें