महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा : पूजा गर्ग

Apr 03, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ की पूजा गर्ग फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (फ्लो) की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा : पूजा गर्ग

लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ की पूजा गर्ग फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (फ्लो) की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी हैं। जॉपलिंग रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में पूजा गर्ग ने यह जानकारी दी। पूजा ने बताया कि वह अपने कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेंगी। उद्योग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगी।फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी कार्यकारी समिति की भी घोषणा की, जिसका नेतृत्व नई चेयरपर्सन उद्यमी सिमरन साहनी करेंगी। लखनऊ चैप्टर की कार्यकारी समिति में निवर्तमान अध्यक्ष वंदिता अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवांशी सेठ, उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह, कोषाध्यक्ष मिताली ओसवाल, सचिव प्रज्ञा अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष अदिति जग्गी रस्तोगी और वसुधा जैन शामिल हुई हैं।

इसके अलावा स्वाति वर्मा ने राष्ट्रीय पहल प्रमुख निर्यात का कार्यभार संभाला है। लखनऊ चैप्टर की गवर्निंग बॉडी में माधुरी हलवासिया, अंजू नारायण, स्वाति वर्मा और आरुषि टंडन शामिल हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।