राममंदिर पर भ्रम फैला रहे अखिलेश, उनकी सोच बाबरवादी: ब्रजेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-उपमुख्यमंत्री ने सपा मुखिया पर किया पलटवार, कहा 2027 में मुंह की खाएगी

राममंदिर पर भ्रम फैला रहे अखिलेश, उनकी सोच बाबरवादी: ब्रजेश

अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे के मसले पर सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर निशाना साधते हुए कहा है कि सपा मुखिया ने कभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान नहीं किया। उनकी सोच बाबरवादी है।

ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया

ब्रजेश पाठक ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन पर भी उनके कोई शब्द नहीं निकले। अयोध्याधाम में जब भव्य वास्तुकला मूर्त रूप ले रही थी, तब भी शांत रहे। प्रभु श्रीराम का विग्रह स्थापित होने पर भी स्वागत नहीं किया। अखिलेश श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाह फैलाकर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। वह माता शबरी और भगवान जटायू की चर्चा कभी नहीं करेंगे। भारत दुनिया में सनातन संस्कृति का वाहक राष्ट्र है।

समाजवादी पार्टी की भविष्यवाणी

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य को भी भूल गए हैं। अपनी सोच को सनातन संस्कृति के विरुद्ध न करें। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को पुनः मुंह की खानी पड़ेगी। उनके झूठ का नैरेटिव कभी सफलता तक नहीं पहुंचेगा। प्रदेश के लोग सपा की कारगुजारियों को अच्छी तरह से समझ चुके हैं।

सामान्य प्रश्न

ब्रजेश पाठक ने किस पर पलटवार किया है?
ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।