ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराजनीतिक पार्टियों को समाप्त कर देना चाहिए : बाबा उमाकांत

राजनीतिक पार्टियों को समाप्त कर देना चाहिए : बाबा उमाकांत

राजनीतिक पार्टियों को समाप्त कर देश की सेवा करने वाले त्यागी, तपस्वी और देशभक्त लोगों को नियम के अनुसार कुछ को पक्ष में तो कुछ को विपक्ष में बिठाकर देश सेवा का मौका दिया जाना चाहिए। ये बातें जय...

राजनीतिक पार्टियों को समाप्त कर देना चाहिए : बाबा उमाकांत
हिन्दुस्तान संवाद,सीतापुरTue, 13 Jun 2017 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राजनीतिक पार्टियों को समाप्त कर देश की सेवा करने वाले त्यागी, तपस्वी और देशभक्त लोगों को नियम के अनुसार कुछ को पक्ष में तो कुछ को विपक्ष में बिठाकर देश सेवा का मौका दिया जाना चाहिए। ये बातें जय गुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत ने कहीं। 
वह मंगलवार को सीतापुर स्थित आरएमपी इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को काश्तकारों का कर्ज माफ करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समय बहुत संवेदनशील है। लोगों को धरना-प्रदर्शन और तोड़फोड़ इत्यादि से बचते हुए देश की उन्नति के लिए विचार करना चाहिए। 
बाबाजी ने बताया कि मनुष्य का भोजन शाकाहार है। मांसाहार व शराब जैसे नशे का सेवन करने से खून बेमेल हो जाता है। बीमारियां तो बढ़ती ही हैं, बुद्धि भी खराब हो जाती है। नीयत खराब हो जाती है। मां, बहन, बहू और बेटी की पहचान आंखों से खत्म हो जाती है। 
उन्होंने कहा कि इससे बरकत बन्द हो जाती है। कुदरत नाराज होकर सजा देने लगती है। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग की। कहा कि देश की व्यवस्था में आमूलचूल सुधार तभी आ सकता है, जब विशेषज्ञों की राय से संविधान में परिवर्तन किया जाएगा। 

करो असली काम
बाबा उमाकान्त ने बताया कि इन्सानी जामा इबादत, भजन-पूजन के लिए मालिक ने दिया है। किसी भी मुर्शिद ए कामिल यानी सच्चे सदगुरु से रास्ता लेकर सच्चे दिल से प्रभु को याद जरूर करें। मेहनत और ईमानदारी की कमाई करें, जिससे भरपूर बरक्कत मिल सके। युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि थोड़े से लालच में आकर अपनी जान के लिए खतरा पैदा मत करो। मेहनत से पढ़ाई करो। माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों की सेवा करो। सच्चे देशभक्त बनो।

शाम छह बजे से शुरू हुआ नामदान
मंगलवार शाम छह बजे से आरएमपी इण्टर कालेज मैदान में श्रद्धालुओं में नाम दान लेने की होड़ लग गई। हजारों लोगों ने नाम दान लेने से पहले शाकाहारी होने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में श्रद्धालु संतोष भार्गव ने बताया कि बीती 23 मई को उज्जैन आश्रम में एक लाख लोगों ने एक साथ बैठ कर शाकाहारी होने का संकल्प लेकर वर्ल्ड रिकार्ड बना लिया है। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें