Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPolice Warns Families Against Children s Religious Comments on Social Media
सोशल मीडिया पर धर्मिक टिप्पणियां रोंके: पुलिस

सोशल मीडिया पर धर्मिक टिप्पणियां रोंके: पुलिस

संक्षेप:

Lucknow News - रहीमाबाद में पुलिस ने बच्चों को सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणियों से रोकने का निर्देश दिया है। अगर बच्चे ऐसी टिप्पणियाँ करते हैं, तो परिवार के बड़े सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी। धर्मगुरुओं से अपील की गई है कि वे बच्चों को जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग के बारे में समझाएं। हाल में एक आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की गई थी।

Jan 17, 2026 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

रहीमाबाद। फेसबुक और सोशल मीडिया पर बच्चों को घर के बड़े धार्मिक टिप्पणियां करने से रोकें। यदि बच्चे किसी प्रकार की टिप्पणी करते हैं, तो पुलिस घर के बड़ों पर कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर बच्चों द्वारा की जा रही धार्मिक टिप्पणियों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने चिंता जताई है। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे मस्जिदों और मदरसों में बच्चों और युवाओं को अच्छी-बुरी बातों का फर्क समझाएं और उन्हें सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की सीख दें रहे। इस दौरान इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि हाल के दिनों में हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का एक मामला सामने आया था, जिसमें मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस तरह की टिप्पणियों से क्षेत्र का सामाजिक माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं की जिम्मेदारी है कि वह सभी को मस्जिदों और मदरसों में समय निकालकर गलत टिप्पणी न करने की हिदायत दें। गलत टिप्पणी से माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है। घर के बड़ों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घर और आसपास के बच्चों पर नजर रखें। गलत टिप्पणी होने पर परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रहीमाबाद क्षेत्र के मस्जिदों और मदरसों से जुड़े धर्मगुरु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;