Lucknow News: जन्माष्टमी जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था परखी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: बलरामपुर में जन्माष्टमी पर्व के दौरान पुलिस ने जुलूस के लिए पूरी सतर्कता बरती। क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं कानून-व्यवस्था बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जागरूक किया। किसी भी आकस्मिक स्थिति पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Lucknow News: जन्माष्टमी जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था परखी

Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। जन्माष्टमी पर्व पर निकाले गए जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र में जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस के दौरान तैनात पुलिस बल की ड्यूटी परखी और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा इंतजाम और पुलिसकर्मियों की तैनाती की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि पर्व के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन पर विशेष नजर रखी जाए।क्षेत्राधिकारी

ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखने को कहा। पुलिस अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: जन्माष्टमी जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था परखी