ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपुलिस ने बालिकाओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ

पुलिस ने बालिकाओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ

एसपी लल्लन सिंह के निर्देश पर रविवार को भी पुलिस का अभियान जारी रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने एक बालिका इंटर कॉलेज में बेटियों को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्हें इस बात के लिए भी जागरूक किया गया कि वे...

पुलिस ने बालिकाओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ
हिन्दुस्तान टीम,गोंडा।Sun, 12 Aug 2018 03:52 PM
ऐप पर पढ़ें

एसपी लल्लन सिंह के निर्देश पर रविवार को भी पुलिस का अभियान जारी रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने एक बालिका इंटर कॉलेज में बेटियों को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्हें इस बात के लिए भी जागरूक किया गया कि वे गांवों में महिलाओं को भी प्रेरित करे। 
जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन आत्मरक्षा के अंतर्गत तेज बहादुर जूनियर हाईस्कूल विद्यालय पड़री कृपाल में महिला उप निरीक्षक रितु सिंह द्वारा बालिकाओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों में विधिक उपाय ,महिला हेल्पलाइन 1090 डायल 100, बालिकाओं को छेड़छाड़ से बचने के तरीके और गुड टच एवं बैड टच के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उनको सोशल मीडिया से परहेज की भी सलाह दी गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें