ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊखनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज 

खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज 

अलीगंज चौकी क्षेत्र के कटैया मजरे ऊंचगांव में मिट्टी खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में 3 सिपाही घायल हुए। कोतवाली पुलिस ने 6 नामजद व 20 अन्य के खिलाफ...

खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज 
हिन्दुस्तान संवाद,मुसाफिरखाना (अमेठी) Sat, 24 Feb 2018 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

अलीगंज चौकी क्षेत्र के कटैया मजरे ऊंचगांव में मिट्टी खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में 3 सिपाही घायल हुए। कोतवाली पुलिस ने 6 नामजद व 20 अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है।
अलीगंज चौकी क्षेत्र के कटैया मजरे ऊंचगांव में शनिवार की दोपहर कुछ लोग मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे थे। इसी बीच अलीगंज चौकी पर तैनात तीन पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। सिपाहियों ने जब मिट्टी खनन के बाबत पूछताछ करते हुए ट्रैक्टर चालक से खनन संबंधी कागजात मांगे तो ट्रैक्टर चालक ने फोन कर गांव से अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। ट्रैक्टर चालक के फोन पर आए लोगों ने अपने साथियों के सहयोग से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे लोगों ने सिपाहियों को बांधकर पीटा। अचानक हुए इस हमले में कांस्टेबल पुष्पराज यादव, देवेश यादव और सूर्य प्रकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने घायल सिपाहियों को छुड़ाकर इलाज के लिए सीएससी पहुंचाया। एसओ पारसनाथ सिंह ने बताया कि घायल सिपाही सूर्यप्रकाश की तहरीर पर 6 नामजद सहित 20 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 506, 360, 332, 353, 341 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपी केशराज पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें