पुलिस ने भटकी महिला को शेल्टर होम भेजा
सरोजनीनगर। हिन्दुस्तान संवाद फिलवक्त पुलिस ने रानी को कानपुर रोड पर सरोजनीनगर स्थित हज हाउस शेल्टर होम भेज दिया है और उसके अन्य परिजनों के बारे में पता लगा रही...
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 01 Apr 2020 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें
सरोजनीनगर। हिन्दुस्तान संवाद लॉक डाउन में परिवार के साथ निकली महिला भटक कर सरोजनीनगर पुलिस के पास पहुंची। उसे खाना खिलाने के बाद उसे शेल्टर होम भेज दिया गया है। पुलिस उसके घरवालों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को रहीमनगर पड़ियाना के मजरा ककौंहा गांव के बाहर एक महिला घूम रही थी। इस पर भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार रावत ने महिला से पूछताछ की। वह भूखी थी। खाना खिलाने के बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि बिहार के शमशेरनगर की रहने वाली महिला का नाम रानी है। लॉक डाउन होने के बाद वह परिवार के साथ झांसी से पैदल घर जा रही थी। वह परिवार से बिछड़कर यहां पहुंच गई थी।