रेल लाइन पर चले युवक को पुलिस ने बचाया
Lucknow News - मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज पुलिस की सतर्कता से सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पर चल

मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज पुलिस की सतर्कता से सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पर चल रहे 45 वर्षीय मानसिक बीमार युवक को बचा लिया गया। पुलिस ने जैसे ही युवक को बचाया चंद मिनट बाद ही उधर से ट्रेन गुजरी। युवक कुछ भी बता नही पा रहा था। पुलिस को युवक के पास से मोबाइल नम्बर मिला, जिससे पता चला राजस्थान से 15 दिन पहले गायब हो गया था जो भटक कर मोहनलालगंज पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क कर युवक उनके सुपुर्द किया।मोहनलालगंज पुलिस सोमवार की रात्रि गश्त कर रही थी। गोपाल खेड़ा के पास रेलवे लाइन पर एक युवक चल रहा था।
ट्रेन आ रही थी। पुलिस को लगा कोई युवक खुदकुशी करने जा रहा है। पुलिस ने भाग कर उसे बचाया। युवक का नाम राम हरि है जो जटनगर, करौली राजस्थान का है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रुप से बीमार है और 15 दिन पहले घर से लापता हो गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


