अनाथालय से भागी एक किशोरी अयोध्या में मिली
Lucknow News - लखनऊ में अलीगंज के श्रीराम औघोगिक अनाथालय से भागी किशोरियों में से एक को पुलिस ने अयोध्या में रिश्तेदार के घर से खोज निकाला। अब तक नौ किशोरियां भागी हैं, जिनमें से तीन को सुरक्षित वापस लाया गया है।...

लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज स्थित श्रीराम औघोगिक अनाथालय से भागी एक और किशोरी को पुलिस को अयोध्या में मिली। अनाथालय से नौ किशोरियां भागी थी। जिनमें से तीन की सकुशल वापसी हो चुकी है। छह किशोरियों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।
रिश्तेदार के घर मिली किशोरी, सीडब्लूसी को किया सुपुर्द
एसीपी अलीगंज बृजनारायण सिंह ने बताया कि अनाथालय के बाथरूम में लगी ग्रिल काट कर किशोरियां भागी थी। शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुरनिया पुल के पास से दो किशोरियों को तलाश कर अनाथालय के सुपुर्द किया था। वहीं, सात किशोरियों की तलाश में अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी और सीवान टीमें भेजी गई थीं। शनिवार को एक किशोरी को अयोध्या के इनायतनगर में रिश्तेदार के घर से मिली। जिसे टीम लेकर वापस लौट आई। इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि अयोध्या से मिली किशोरी को सीडब्लूसी के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि बची हुई किशोरियों को भी तलाशने का प्रयास जारी है। छानबीन में पता चला कि अनाथालय से निकलने के बाद कई किशोरियां घर भी नहीं पहुंची हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


