Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPolice Raid in Gosain Ganj Uncovers 114 kg of Illegal Firecrackers After Fatal Blast

पटाखा विस्फोट में मरे आतिशबाज के मोहल्ले से 114 किलो बम बरामद

संक्षेप: Lucknow News - - गोसाईंगंज के मातन टोला में अवैध कारोबारी के घर मिला पटाखों का भंडारण -

Wed, 15 Oct 2025 07:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on
पटाखा विस्फोट में मरे आतिशबाज के मोहल्ले से 114 किलो बम बरामद

पटाखा विस्फोट में मरे आतिशबाज मो. अहमद के मोहल्ले मातन टोला में गोसाईंगंज पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबारी हसीब के घर से 114 किलो बम और पटाखे बरामद किए हैं। हसीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखों का भंडारण कर रखा था। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक हसीब कई साल से दीपावली पर पटाखे खरीदकर लाता और फिर उनकी बिक्री करता था। उसने घर के अंदर और एक अन्य स्थान पर पटाखों का भंडारण कर रखा था। मलौली में हुए विस्फोट में मो. अहमद और उसके साले सुहैल की मौत हो गई थी।

वह मातन टोला का रहने वाला था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को पता चला कि मातन टोला में कई लोगों के यहां अवैध पटाखों का भंडारण है। इसके बाद इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और अन्य पुलिस कर्मियों ने कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हसीब क घर के अंदर कमरे में पटाखे और बम बरामद हुए। विस्फोटक अधिनियम और भंडारण के तहत मुकदमा दर्ज कर हसीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। हसीब के पास बिक्री का भी नहीं मिला लाइसेंस, दो दिन में 24 कुंतल बम बरामद इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हसीब के पास पटाखा बिक्री का लाइसेंस नहीं है। वह अवैध रूप से बेच रहा था। मोहल्ले और क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मंगलवार को पठान बाबा वाली गली में सुधीर साड़ी की दुकान में छापेमारी कर 23 कुंतल बम और पटाखे बरामद किए गए थे। बुधवार को 114 किलो और मिला है।