Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPolice Identify Two Suspects in Shocking Murder and Rape of Woman in Sushant Golf City
बाइक सवार के साथ निकली थी महिला, दो आरोपियों की पहचान

बाइक सवार के साथ निकली थी महिला, दो आरोपियों की पहचान

संक्षेप:

Lucknow News - - सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दरिंदगी के बाद महिला की हत्या का मामला

Sep 06, 2025 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दरिंदगी के बाद महिला की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो की पहचान कर ली है। अब पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला रविवार को बाइक सवार के साथ निकली थी। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि महिला एक बाइक सवार के साथ निकली थी। बाइक सवार एक स्थान पर उसे लेकर पहुंचा। वहां दोनों ने शराब पी। इस बीच बाइक सवार के साथी भी आ गए। वहां महिला को लेकर बाइक सवार का साथियों से झगड़ा हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद दरिंदगी के बाद महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। बुधवार को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दरिंदगी और हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। महिला के निजी अंगों में गंभीर चोट थी। उस पर प्रहार किए गए थे। अगले दिन महिला के पति ने मोहल्ले में रहने वाले छोटू नाम के युवक पर शक जताते हुए हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई संदिग्ध हिरासत में हैँ। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।