Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPolice Halt Hindu Shaurya Yatra in Lucknow Citing Law and Order
शौर्य यात्रा को पुलिस ने रोका

शौर्य यात्रा को पुलिस ने रोका

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को प्रस्तावित शौर्य यात्रा

Dec 05, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को प्रस्तावित शौर्य यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने यात्रा में शामिल लोगों को परिषद के मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ने दिया। हिन्दू समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से शौर्य यात्रा को लखनऊ से मथुरा और मुर्शिदाबाद के लिए रवाना किया जाना था। परिषद के गोमती नगर, विशाल खंड-दो स्थित मुख्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे थे। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल पहले से ही मौजूद था। परिषद के मुख्यालय पर पहले परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने भगवान रामलला का पूजन आरती की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद कार्यकर्ता बैनर लेकर खड़ी हुई गाड़ियों के काफिले की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हे रोक दिया। गोपाल राय ने बताया कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर यात्रा को रोक दिया है। जल्द ही शौर्य यात्रा वाराणसी से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शौर्य यात्रा का पहला जत्था मथुरा और दूसरा जत्था मुर्शिदाबाद के लिए रवाना किया जा रहा था। तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद बनाये जाने के हालिया बयान के कारण शौर्य यात्रा का एक दल मुर्शिदाबाद भेजा जा रहा था। यात्रा का उद्देश्य हिन्दू समाज को जागरूक करना था। इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा, हिमांशु धवल, मनीष राय, सचिन मिश्रा, प्रकाश आर्या, अजीत वर्मा, ओम शंकर , शिवम सिंह राणा, सागर भारद्वाज, मुदित तिवारी, अनुराग वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।