कब्जेदारी के प्रयास और मारपीट के तीन मामलों में एफआईआर

Jan 17, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - नगराम पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर शुरू की जांच नगराम, संवाददाता।

कब्जेदारी के प्रयास और मारपीट के तीन मामलों में एफआईआर

क्षेत्र के बृह्ममण टोला व ललई खेड़ा गांव में मारपीट और डोभिया गांव में बाउंड्रीवॉल तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगराम के ब्राह्मण टोला निवासी गीता तिवारी का आरोप है कि शनिवार सुबह कस्बा निवासी अरविंद उसके घर आए और मकान को अपना बताकर गाली गलौज कर मकान खाली करने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर अरिवंद ने बेटे सोना, मोना व बहन तुल्लन, मंजू शुक्ला और पत्नी ललिता के साथ मिलकर लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। जब देवरानी बचाने पहुंची तो उसको भी पीटा। आरोप है कि इस दौरान उसकी पायल, कान की बाली व नाक की कील गिरकर गायब हो गई।

इसके अलावा ललईखेड़ा निवासी राम चंद्र रावत ने गांव के ही सतगुरू व उसकी पत्नी शिव देवी, परिवार के ही फूलचंद, फूलमती के खिलाफ जमीन कब्जेदारी को लेकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा मोहनलालगंज क्षेत्र के बगहन खेड़ा पूरनपुर गांव निवासी मनोज यादव का आरोप है कि नगराम के डोभिया गांव में प्लाट खरीद कर रेडिमेड बाउंड्री वाल बनाई थी। आरोप है कि उन्हें बुधवार को पता चला कि गांव के ही रामेश्वर प्रसाद, रमेश कुमार, मोहन यादव व छोटेलाल ने महिलाओं के साथ प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से दीवार तोड़ रहे हैं। जब वह कार चालक रंजीत के साथ पहुंचे तो दीवार तोड़ने का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर दौड़ा लिया। थाना प्रभारी नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि तीनों मामलों में शनिवार को पीड़ित पक्षों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।