
मोहनलालगंज से मौरावां जाने वाली रोड बड़े वाहनों के लिए बंद
Lucknow News - वाहन सवारों को तीन किमी चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है रायबरेली हाईवे को जाम
रायबरेली हाईवे को जाम से बचाने के लिए पुलिस ने मोहनलालगंज से मौरावां होते हुए उन्नाव कानपुर जाने वाले रोड बंद कर दी। मोहनलालगंज से मौरावां की ओर वाहन मुड़ते थे। इस नाते कस्बे में जाम लगता है। पुलिस ने अब यहां बेरिकेडिंग कर कट बंद कर दिया है। नतीजतन वाहन सवारों को करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ज्यादा दिक्कत स्थानीय लोगों को हो रही है। वह तीन किमी जाकर फिर यूटर्न लेते और लौटकर फिर मौरावां रोड की ओर जाते हैं। मोहनलालगंज से बनी होते हुए कानपुर व सिसेंडी होते हुए मौरांवा जाने के लिए कस्बे से रास्ता है।
यह वर्षो से चल रहा था। यह सही है कि कस्बे में आए दिन जाम लगता था। जाम से बचन के लिए मोहनलालगंज पुलिस ने हाईवे पर ही बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। अब बड़े वाहन और कार सवार इधर से नहीं मुड़ पाते। एक तरह से वनवे कर दिया गया। सिर्फ बाइक सवार ही जा सकते है। कानपुर, मौरावां की ओर जाने वाले वाहनों को अब कस्बे से लगभग 500 मीटर की दूर स्थित रायबरेली हाईवे पर तय करने के बाद फुलवरियां बाइपास होते हुए जाना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग को चार पहिया वाहनों के लिए भी बंद कर दिए जाने सबसे ज्यादा परेशानी चौराहें के समीप रहने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। उन्हें अपने घर या दुकान पर जाने के लिए दो से तीन किलोमीटर की दूरी का चक्कर लगाकर वापस आना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




