ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में आरोपी गिरफ्तार
Lucknow News - आशियाना के रजनीखंड में 18 अप्रैल को छात्रा आदिति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुहैब अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के पिता विकास ने आरोप लगाया कि सुहैब ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे आदिति तनाव में थी। इसके चलते उसने आत्महत्या की।

आशियाना के रजनीखंड में 18 अप्रैल को छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुहैब अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। सुहैब के खिलाफ छात्रा के पिता ने ब्लैकमेल और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
आत्महत्या का मामला
आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि सदर बाजार नई बस्ती कैण्ट के रहने वाली 12वीं की छात्रा आदिति ने 18 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। वह एक रेस्टोरेंट में काम भी करती थी। छात्रा के पिता विकास ने इस मामले में सुहैब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि सुबैह, अदिति से रुपयों की मांग करता था। उसे ब्लैकमेल करता था। इस कारण बेटी तनाव में रहती थी। तनाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को आरोपी सुहैब को बीबीएयू के पास से गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया पर की अश्लील टिप्पणी
लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन इलाके में रहने वाली एक महिला ने क्षेत्र में रहने वाली आरती राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरती राणा इंस्टाग्राम पर उसके और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती है। महिला की टिप्पणी से पूरे परिवार की बदनामी हो रही है। आरोपी आरती को कई बार समझाने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मानी। मामले की शिकायत वृंदावन चौकी और पीजीआई थाने में भी की थी। सुनवाई न होने पर डीसीपी से मिली। डीसीपी के आदेश पर आरोपी आरती राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


