
फर्जी बैनामा करने वाले को पुलिस ने दबोचा
Lucknow News - मोहनलालगंज क्षेत्र की घटना लखनऊ, संवाददाता। मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी किसान बनकर करोड़ों की जमीन
मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी किसान बनकर करोड़ों की जमीन का बैनामा करने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान अरुण कुमार शुक्ला करोरा नगराम के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में वह जालौन के जगम्मनपुर में रहते हैं। किसान का आरोप है कि उनकी नानी गंगोत्री देवी ने अपनी पूरी जमीन 11 दिसंबर 1998 को उनके नाम वसीयत कर दी थी। 16 अप्रैल 2000 को नानी का निधन हो गया था। वसीयत के आधार पर नायब तहसीलदार के आदेश पर किसान का नाम खतौनी में दर्ज हो गया था, लेकिन तहसील कर्मचारियों की लापरवाही से रकीबाबाद की भूमि के तीन गाटा संख्या पर किसान के नाम की जगह खतौनी में अकल कुमार गुप्ता का नाम दर्ज हो गया।

किसान ने बताया कि आदमपुर नगराम के भगौती लाल ने अकल कुमार गुप्ता के नाम के कूट रचित दस्तावेज बनवाकर अपनी पत्नी महेश्वरी के नाम पर 21 जून 2025 को बैनामा करा लिया। इसके बाद महेश्वरी ने उसी भूमि को सिसेंडी निवासी अब्दुल मोईद व असद मोईद को बेच दिया। पुलिस ने किसान की शिकायत पर भगौती प्रसाद, उनकी पत्नी महेश्वरी, गवाह राम बालक लोधी, सुधीर व अकल बने एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक बुधवार को अकल बने छिबऊ खेडा गांव के सतेंद्र कुमार को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




