अफसर के घर चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार, 60 लाख का माल बरामद

Mar 02, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने एनएचएआई अधिकारी नीलेश सिंह के घर हुई चोरी के मामले में उनके नौकर राजेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 लाख की नकदी और 50 लाख के सोने-चांदी व हीरे के जेवर बरामद किए हैं। आरोपी ने मालिक की गैरमौजूदगी में चोरी की और सामान किराये के कमरे में छिपा दिया था।

अफसर के घर चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार, 60 लाख का माल बरामद

सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने एनएचएआई अफसर नीलेश सिंह के घर में हुई चोरी के मामले में उनके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ड्राइवर के पास से पुलिस ने 10 लाख की नकदी और करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी व हीरे के जेवर बरामद किए हैं। 48 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का राजफाश कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक सरसंवा साईदाता रोड निवासी एनएचएआई अधिकारी नीलेश सिंह के घर गुरुवार रात लॉकर और अलमारी में रखी 10 लाख नकदी व 50 लाख के जेवर गायब मिले थे।

घटना के बाद से घर में काम करने वाला चालक राजेंद्र शर्मा भी फरार था, जिससे उस पर संदेह गहरा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थी। पुलिस ने अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मालिक की गैरमौजूदगी में ताला तोड़कर चोरी की और सामान बैग में छिपाकर किराये के कमरे में रख दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पूरी चोरी की रकम और जेवर बरामद कर लिए। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।