धोखाधड़ी में एलडीए का बाबू गिरफ्तार

Apr 07, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता फर्जी दस्तावेजों के जरिए एलडीए की जमीन बेचे जाने के मामले

धोखाधड़ी में एलडीए का बाबू गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता फर्जी दस्तावेजों के जरिए एलडीए की जमीन बेचे जाने के मामले में पुलिस ने कनिष्ठ लिपिक धीरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लगभग चार वर्ष पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था।अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) किरन यादव के अनुसार आरोपी धीरज श्रीवास्तव के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी था। मामले में एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने गोमतीनगर थाने में 14 दिसंबर, 2022 को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि कनिष्ठ लिपिक धीरज श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए एलडीए के भूखंड बेंच कर उनकी रजिस्ट्री कर दी।

आरोपित मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक मामले में पांच आरोपित थे। एक आरोपित के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है। एक आरोपित की मृत्यु हो चुकी है। मामले में दो अन्य आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।