ई-रिक्शा में बैठकर जेवर उड़ाने वाली महिलाएं गिरफ्तार

Feb 28, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - नोट : फोटो है -सीतापुर से दुबग्गा आकर करती थी टप्पेबाजी -पार गिए गए

ई-रिक्शा में बैठकर जेवर उड़ाने वाली महिलाएं गिरफ्तार

काकोरी, संवाददाता। पारा, दुबग्गा में ई रिक्शा में बैठी महिलाओं के साथ बैठकर उनके बैग से जेवर और नकदी पार करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुबग्गा पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी किए गए सोने के जेवरात और नकदी बरामद की है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक उन्नाव जिले के हसनगंज ग्राम मटरिया गांव निवासी प्रिया यादव ने ई-रिक्शा में बैठने के बाद बैग में रखे सोने के जेवरात चोरी होने की शिकायत शुक्रवार को दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास लगे बीस से अधिक सीसीटीवी कैमरों को देख पहचान कर आरोपी महिला हरियाणा के फरीदाबाद नगला सुभाष चौक थाना क्षेत्र निवासी सुनीता और दूसरी गहलव जिला पलवल प्रान्त हरियाणा निवासी मनीषा को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स और एक सोने का लॉकेट बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि 19 फरवरी को दोनों महिलाओं ने दुबग्गा के कन्हैया माधवपुर निवासी अनवरी के बैग से 64 हजार रुपये चोरी किए थे। इस मामले में पहले से रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने शेष 6 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी महिला टप्पेबाजों को जेल भेज दिया। सीतापुर से दुबग्गा आकर करती थी टप्पेबाजी इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि दोनों महिलाएं सीतापुर में रहती हैं। सीतापुर से दुबग्गा आकर ई रिक्शे में बच्चों के साथ बैठी महिलाओं को टारगेट कर अगल बगल बैठ जाती थी और मौका पाकर बैग में रखी नकदी और ज्वेलरी चोरी कर रास्ते मे उतरकर फरार हो जाती थी। फिर कुछ दिनों बाद दुबग्गा आकर महिलाओं को निशाना बनाती थी। सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाने के बाद पहचान कर कार्रवाई की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।