ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपुलिस पर ,व्यापारियों की प्रताड़ना का आरोप, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने किया आशियाना थाने का घेराव,

पुलिस पर ,व्यापारियों की प्रताड़ना का आरोप, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने किया आशियाना थाने का घेराव,

आशियाना पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व रात में दुकान बंद कराने के दौरान, स्थानीय पुलिस संग व्यापारियों की तीखी नोकझोक के बाद पुलिस द्वारा व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देने से आक्रोशित हुए...

पुलिस पर ,व्यापारियों की प्रताड़ना का आरोप, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने किया आशियाना थाने का घेराव,
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 03 Jun 2020 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से थे आक्रोशित

लखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद

आशियाना थाने में दो दिन पूर्व लॉकडाउन उल्लघंन और सोशल डिस्टंसिंग का पालन नहीं किए जाने पर व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सिपाही की शिकायत पर हुई कार्रवाई से व्यापारी में आक्रोश था। बुधवार सुबह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आशियाना थाने का घेराव कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने बेवजह मुकदमा लिखा है। संघ के महामंत्री ने कहा कि व्यापारी नियमों के तहत दुकानें खोल रहे हैं। कभी-कभी रात में दुकान बंद करते वक्त ग्राहक आ जाते हैं। उन्हें मना भी नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में पुलिस को रियायत देनी चाहिए। इस मामले में इंस्पेक्टर आशियाना संजय राय से व्यापारियों ने मुलाकात कर अपनी बात रखी। जिस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर व्यापारी शांत हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें