ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकवियों ने रचनाओं से की युद्ध रोकने की अपील

कवियों ने रचनाओं से की युद्ध रोकने की अपील

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता डा. राही मासूम रजा अकादमी की ओर से सीबी सिंह सभागार...

कवियों ने रचनाओं से की युद्ध रोकने की अपील
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 22 Oct 2023 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

डा. राही मासूम रजा अकादमी की ओर से सीबी सिंह सभागार में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में मुख्य रूप से फलस्तीन और इजरायल, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने की अपील की गई। कवियों ने युद्ध पर ही आधारित अपनी रचनाएं सुनायी। जन संस्कृति मंच के कौशल किशोर ने फलस्तीन पर आधारित, चन्द्रेश्वर ने यूक्रेन युद्ध पर आधारित रचना के साथ ही प्रेम और नफरत की व्याख्या करती कविताओ को सुनाकर युद्ध रोके जाने की बात कही। वहीं असगर मेहदी ने फलस्तीन के लोकप्रिय कवि महमूद दरवेश की रचनाओं को सुनाया। साथ ही कवि राम किशोर, विमल किशोर व अन्य कवियों ने अपनी कविताएं सुनायी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें