डबल इंजन की सरकार ने यूपी को बनाया ग्रोथ इंजन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

अवस्थापना: जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे, देश की पहली रैपिड रेल, एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना, सेमीकंड्क्टर यूनिट, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, केन-बेतव

डबल इंजन की सरकार ने यूपी को बनाया ग्रोथ इंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार सांसद बनकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा का नया रिकॉर्ड कायम किया है। डबल इंजन सरकार ने यूपी को देश का ग्रोथ इंजन बनाया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर), गंगा एक्सप्रेसवे, देश की पहली रैपिड रेल, एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना, सेमीकंड्क्टर यूनिट, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, केन-बेतवा नदी जोड़ो आदि परियोजनाओं के जरिए यूपी ने अलग पहचान बनी है। राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या दीपोत्सव, प्रयागराज महाकुंभ आदि आस्था के संगम में दुनिया ने डुबकी भी लगाई।

राम मंदिर व काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण

प्रधानमंत्री ने राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यास किया तो वहीं मंदिर का लोकार्पण भी किया। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का 2021 में लोकार्पण भी किया। वहीं प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में भी आस्था की डुबकी लगाई, यहां 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भी डुबकी लगाई। योगी सरकार ने दीपोत्सव से यहां की भावनाओं से खुद को जोड़ा।

वाराणसी में विकास कार्यों की सौगात

नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में वाराणसी को विकास की सौगात देते हुए लगभग 36,211 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और करीब 25 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सिगरा स्टेडियम, रिंग रोड, रोपवे, फ्लाईओवर और कई घाटों के पुनर्विकास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल है।

एम्स व फर्टिलाइजर कारखाना

कभी गोरखपुर की रीढ़ कहे जाने वाले फर्टिलाइजर कारखाने को मोदी-योगी की जोड़ी ने पुनर्जीवन दिया। यह कारखाना न सिर्फ फिर से प्रारंभ हुआ, बल्कि इसने रोजगार से जोड़ युवाओं के घरों में खुशियों का उजाला भी फैलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर को एम्स की सौगात भी दी। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश, नेपाल व बिहार के नागरिकों की चिंता दूर हुई। उन्हें अब अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि गोरखपुर में ही उनकी बीमारियों का इलाज हो जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कितनी परियोजनाओं का लोकार्पण किया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में लगभग 36,211 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।