Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPM Modi Releases 21st Installment of PM Kisan Samman Nidhi in Coimbatore
किसानों की जेब भर गई, यूपी में सम्मान निधि की 21वीं किस्त से आए 4314.26 करोड़

किसानों की जेब भर गई, यूपी में सम्मान निधि की 21वीं किस्त से आए 4314.26 करोड़

संक्षेप: Lucknow News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार में भारी कमी आई है। उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और…

Thu, 20 Nov 2025 04:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 15 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4,314.26 करोड़ रुपयेकी राशि सीधे भेजी गई है। इस नई किस्त को मिलाकर, अब तक प्रदेश के किसानों को कुल 90,354.32 करोड़ रुपयेकी सम्मान राशि प्राप्त हो चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बहराइच जिले से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। वहीं, उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह लखनऊ के कृषि निदेशालय से और कृषि राज्य मंत्री बलदेव औलख रामपुर से कार्यक्रम से जुड़े।

कृषि निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जोर देकर कहा कि इस योजना से उत्तर प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने पुरानी सरकारों की कार्यप्रणाली की तुलना करते हुए कहा कि पहले 100 रुपये में से केवल 20 रुपये ही किसानों तक पहुंच पाते थे, लेकिन अब पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से पूरी राशि पात्र किसानों को सीधे हस्तांतरित हो रही है।