Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPM Modi Launches New Vande Bharat Express Routes from Varanasi
वाराणसी से चलेंगी चार नई वंदे भारत ट्रेनें, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

वाराणसी से चलेंगी चार नई वंदे भारत ट्रेनें, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

संक्षेप: Lucknow News - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवम्बर को वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें लखनऊ-सहारनपुर और बनारस-खजुराहो रूट शामिल हैं। लखनऊ-सहारनपुर ट्रेन यात्रा 7 घंटे 45 मिनट में पूरी करेगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 8:05 बजे रवाना होगी।

Fri, 7 Nov 2025 02:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ नवम्बर को वाराणसी से चार नई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे। इनमें लखनऊ-सहारनपुर और बनारस-खजुराहो वंदे भारत यूपी को मिलेंगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। इस रूट की अन्य ट्रेनों के मुकाबले इससे करीब 01 घंटे का समय बचेगा। इस मार्ग पर लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पहले दिन लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। यह लखनऊ जंक्शन से सुबह 8:05 बजे रवाना होगी। सीतापुर सुबह 09 बजे, शाहजहांपुर 10:15 बजे, बरेली जंक्शन 11:13 बजे, मुरादाबाद दोपहर 12:32 बजे, नजीबाबाद दोपहर 1:50 बजे, रुड़की 02:45 बजे और सहारनपुर शाम चार बजे पहुंचेगी।