ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदावा अधिकरण के फैसलों को न्यायालय परिधि के बाहर रखना गलत: रामगोविंद

दावा अधिकरण के फैसलों को न्यायालय परिधि के बाहर रखना गलत: रामगोविंद

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने दावा अधिकरण के फैसलों को न्यायालय परिधि से बाहर रखने को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रतिरोध को कुचलने के लिए इस अधिकरण को बनाया गया है। समाजवादी पार्टी इसका हर...

दावा अधिकरण के फैसलों को न्यायालय परिधि के बाहर रखना गलत: रामगोविंद
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 19 Aug 2020 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने दावा अधिकरण के फैसलों को न्यायालय परिधि से बाहर रखने को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रतिरोध को कुचलने के लिए इस अधिकरण को बनाया गया है। समाजवादी पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।

उन्होंने कहा है कि इस अधिकरण के फैसले को न्यायालयों में चुनौती नहीं दी जा सकती है। इसके पीड़ितों को अपनी बेगुनाही का सबूत भी इसी अधिकरण के समक्ष देना होगा। इस असीम अधिकार का साफ अर्थ है कि उत्तर प्रदेश में अब लोकतंत्र, संविधान और न्याय व्यवस्था का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा है कि यूपी लोक तथा निजी सम्पत्ति नियमावली खुद में कानून सम्मत नहीं है। उसके तहत अधिकरण गठित कर उसके निर्णयों को न्यायालयों की परिधि से बाहर रखने का निर्णय तो सीधे-सीधे न्याय व्यवस्था की हत्या है। जो लोग भी लोकतन्त्र, संविधान और भारत की न्याय व्यवस्था में यकीन रखते हैं, उन्हें इस अधिकरण का हर स्तर पर विरोध करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें