ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआम, नीम, पीपल के पेड़ काटने के लिए लेनी होगी अनुमति

आम, नीम, पीपल के पेड़ काटने के लिए लेनी होगी अनुमति

प्रदेश सरकार ने पेड़ों की अनियंत्रित कटाई को रोकने व पर्यावरण संरक्षण के लिए 29 प्रजाति के पेड़ों को काटने के लिए पहले अनुमति लेनी...

आम, नीम, पीपल के पेड़ काटने के लिए लेनी होगी अनुमति
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 09 Dec 2019 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार ने पेड़ों की अनियंत्रित कटाई को रोकने व पर्यावरण संरक्षण के लिए 29 प्रजाति के पेड़ों को काटने के लिए पहले अनुमति लेनी होगी।

कैबिनेट द्वारा जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को न्यून करने, अनियंत्रित पातन पर नियंत्रण, वृक्षावरण में वृद्धि वानिकी को बढ़ावा दिए के लिए यह फैसला किया गया। अनुमति वाले पेड़ों की श्रेणी में (1) आम (देशी/तुकमी/कलमी), (2) नीम, (3) साल, (4) महुआ, (5) बीजा साल, (6) पीपल, (7) बरगद, (8) गूलर, (9) पाकड़, (10) अर्जुन, (11) पलाश, (12) बेल, (13) चिरौंजी, (14) खिरनी, (15) कैथा, (16) इमली, (17) जामुन, (18) असना, (19) कुसुम, (20) रीठा, (21) भिलावा, (22) तून, (23) सलई, (24) हल्दू, (25) बाकली/करधई, (26) धौ, (27) खैर, (28) शीशम एवं (29) सागौन प्रजाति के वृक्ष हैं। इन्हें काटने के लिए आनलाइन सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी।

एक पेड़ काटने से पहले 10 पेड़ लगाने का खर्च देना होगा

वृक्ष स्वामी द्वारा काटे गये प्रत्येक वृक्ष के स्थान पर कम से कम 10 वृक्ष अपनी जमीन पर लगाने होंगे। अगर जगह नहीं है तो मालिक द्वारा वन विभाग 10 पेड़ का पैसा जमा करना होगा। इसी से वन विभाग अपनी जमीन पर प्रतिपूर्ति पौध रोपण करवाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें