ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रीतिनगर के लोग जलभराव से परेशान, महपौर से गुहार

प्रीतिनगर के लोग जलभराव से परेशान, महपौर से गुहार

सीतापुर रोड स्थित प्रीतिनगर-सेकेंड के निवासियों का जलभराव से जीवन मुश्किल हो गया है। घरों के सामने पानी भरने से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश में स्थिति बदतर हो जा रही है। नगर निगम से शिकायत...

प्रीतिनगर के लोग जलभराव से परेशान, महपौर से गुहार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 25 Aug 2019 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

सीतापुर रोड स्थित प्रीतिनगर-सेकेंड के निवासियों का जलभराव से जीवन मुश्किल हो गया है। घरों के सामने पानी भरने से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश में स्थिति बदतर हो जा रही है। नगर निगम से शिकायत के बाद भी हालात नहीं सुधर पा रहे हैं। लोगों ने अब महापौर से गुहार लगाई है।

मोहल्ले के दीपक कुमार, रामचन्द्र, जीतू, महेन्द्र आदि ने बताया कि नाली तो बनी है लेकिन कभी उसकी सफाई नहीं होती। सफाईकर्मी आते ही नहीं हैं। जिस नाले में नालियां जोड़ी गई हैं उसकी भी सफाई हुए लम्बा समय हो गया है। बारिश होते ही नाला उफना जाता है। नाले का पानी नालियों के माध्यम से मोहल्ले में पहुंच जाता है। घरों के सामने दो फुट तक पानी भर जाता है। घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। नाली व नाले की सफाई के लिए कई बार पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने महापौर से समस्या का स्थाई समाधान करने की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान न हुआ तो पार्षद का घेराव करने को मजबूर होना पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें