Lucknow News: छतर मंजिल में जुटे 15 राज्यों के लोग, पुरातात्विक कानूनों पर हुआ व्याख्यान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से आयोजित पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के तृतीय

Lucknow News: छतर मंजिल में जुटे 15 राज्यों के लोग, पुरातात्विक कानूनों पर हुआ व्याख्यान

Lucknow News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से आयोजित पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के तृतीय दिवस पर शनिवार को दो महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किए गए। दोनों सत्रों में 15 राज्यों के 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम सत्र में प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के प्रो. अनिल कुमार ने पाषाण उपकरणों से धातु तक प्रागैतिहासिक संस्कृतियों का विकास विषय पर व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद इंदु प्रकाश ने पुरातात्विक कानूनों पर व्याख्यान दिया। दोनों विद्वान वक्ताओं का विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने पौधा एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने किया।

इस मौके पर विभाग के बलिहारी सेठ, अभयराज सिंह, अनिल सिंह, संतोष कुमार सिंह, आशीष, अकील, अभिषेक, अनिल, दरियाब, लवकुश आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: छतर मंजिल में जुटे 15 राज्यों के लोग, पुरातात्विक कानूनों पर हुआ व्याख्यान