ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ40 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में पहुंची पेंशन

40 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में पहुंची पेंशन

आदर्श कोषागार: अवकाश में भी काम कागरते दिखाई दिये आदर्श कोषागार: अवकाश में भी काम कागरते दिखाई दिये आदर्श कोषागार: अवकाश में भी काम कागरते दिखाई...

40 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खातों में पहुंची पेंशन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 02 Apr 2020 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

आदर्श कोषागार: अवकाश में भी काम कागरते दिखाई दिये-मुख्यमंत्री के आदेश पर समय से वेतन जारी किया, पेंशन भी जारी कर दी-अन्य आवश्यक सेवाओं की तरह दायित्वों का निर्वाह करते दिखे कर्मचारीलखनऊ। वरिष्ठ संवाददातास्वास्थ्य सेवा, पुलिस सेवा, प्रशासन व सफाई कर्मचारी अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवा कर रहे हैं। वहीं कोषागार के कर्मचारी भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए कर्मचारियों को समय से वेतन देने और गुरुवार को 40 हजार पेंशनर्स की पेंशन भी जारी कर दी गई।काम को समय से पूरा करने के लिये रात-दिन अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे। गुरुवार को अवकाश के बावजूद भी जवाहर भवन के मुख्य कोषाधिकारी स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी गंभीरता से जिम्मेदारी का निर्वाह करते दिखाई दिये। कोषागार संघ के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना जैसे हालात में कोषागार के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर मार्च माह का वेतन और पेंशन समय से दे दी गई। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, नियुक्ति, कृषि, सेवायोजन, खाद्य रसद, प्रशासनिक सुधार, सहकारिता, राज्य सम्पत्ति, विकलांग, जवाहर भवन कोषागार, न्यायिक प्रशिक्षण संस्थान, दुग्ध आयुक्त, मलेरिया, परिवहन आयुक्त, निदेशक खनिज, ग्राम्य विकास, मेडिकल एजुकेशन, कृषि विपणन, सचिवालय प्रशासन, लोक सेवा अधिकरण, रेलवे पुलिस जैसे 200 विभागों का वेतन उनके खाते में जा चुका है। ------------------------मानदेय दिये जाने की मांगजवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय व महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कर्मचारियों को समय से वेतन दिये जाने का आभार प्रकट किया है। साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की है कि कोषागार के कर्मचारियों को पहले 15 दिनों का मानदेय मिलता था जिसके बंद हो जाने से उनमें निराशा है। इन कर्मचारियों की मेहनत को देखते हुए उनके मानदेय को बहाल किया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें