नगराम पुलिस ने फ्लैग मार्च कर कि शांति की अपील

Mar 01, 2026 08:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए नगराम पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने विभिन्न कस्बों और गांवों में बाइक गश्त की और लाउडस्पीकर के माध्यम से भाईचारे से होली मनाने का संदेश दिया।

नगराम पुलिस ने फ्लैग मार्च कर कि शांति की अपील

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से रविवार को नगराम पुलिस ने कस्बों और बाजारों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ कस्बा नगराम, समेसी, बहरौली, करोरा, हरदोइया बाजार सहित विभिन्न गांवों में बाइक से गश्त की। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से होली का त्योहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी तरह का हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।