यूजीसी कानून वापसी को लेकर सवर्ण मोर्चा ने निकाला मार्च, पुलिस ने रोका

Feb 21, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - फोटो भी है ..... लखनऊ, संवाददाता। यूजीसी कानून वापसी और सवर्ण आयोग के गठन सहित

यूजीसी कानून वापसी को लेकर सवर्ण मोर्चा ने निकाला मार्च, पुलिस ने रोका

यूजीसी कानून वापसी और सवर्ण आयोग के गठन सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक से शांति मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा तक प्रस्तावित मार्च को पुलिस ने मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएनएल कार्यालय पर बैरीकेटिंग लगाकर रोक दिया। नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सवर्ण मोर्चा ने शांति मार्च की शुरुआत परिवर्तन चौक से की। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। महाप्रबंधक बीएसएनएल कार्यालय के पास भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने मार्च को रोक दिया। यहां पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई।

सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक संदीप सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यूजीसी का काला कानून सवर्णों का अपमान है। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा आंदोलन थमेगा नहीं। उन्होंने सवर्ण आयोग बनाने और आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। शांति मार्च में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह, बसंत सिंह बघेल, टीपी पांडेय, आनंद त्रिपाठी, उमेश मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।