Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPatient Negligence at KGMU Woman Dies on Diwali Investigation Ordered
इलाज के अभाव में महिला की मौत, लापरवाही का लगा आरोप

इलाज के अभाव में महिला की मौत, लापरवाही का लगा आरोप

संक्षेप:

Lucknow News - केजीएमयू में इलाज के दौरान लापरवाही के कारण एक महिला मरीज की दिवाली के दिन मृत्यु हो गई। मीना को इलाज में देरी और आवश्यक डायलिसिस में टालमटोल का सामना करना पड़ा। उनके बेटे ने शासन से शिकायत की, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए। मृत्यु प्रमाण-पत्र में भी गलती पाई गई।

Nov 22, 2025 05:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

केजीएमयू में मरीज के इलाज में लापवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि समुचित इलाज के अभाव में मरीज की दिवाली के दिन मौत हो गई थी। पीड़ित के बेटे ने शासन व कुलपति से शिकायत की है। शासन ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। सीतापुर निवासी मीना को हॉर्निया की परेशानी थी। ओपीडी में दिखाया। बेटे अविनाश शुक्ला ने बताया कि नौ जून को मां को भर्ती करने के लिए तारीख दी गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन अस्पताल ने उन्हें उस दिन भर्ती नहीं किया। करीब तीन महीने बाद 13 सितंबर में मां को भर्ती किया गया। जबकि कागजों में भर्ती की तारीख नौ जून ही दिखाई गई। 17 दिन बाद मीना का गेस्ट्रो सर्जरी विभाग में 30 सितंबर को ऑपरेशन किया गया। उन्हें पांच दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया। पांच अक्तूबर को ट्रॉमा के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में रेफर कर दिया गया। यहां भी मरीज 15 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहीं।

बेटे का आरोप है कि मां को किडनी संबंधी परेशानी हो गई। डायलिसिस की जरूरत थी। आरोप हैं कि डॉक्टरों ने दीपावली का हवाला देते हुए डायलिसिस टाल दिया था। 21 अक्तूबर को मां की सांसें थम गई। पीड़ित ने शासन में शिकायत की। मृत्यु प्रमाण-पत्र में महिला को पुरुष कर दिया गया है। 20 नवम्बर को अनु सचिव ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।