
अल्ट्रासाउंड में गॉल ब्लैडर गायब दिखाया
Lucknow News - -डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच रिपोर्ट पर सवाल -पीड़ित ने सीएमओ से शिकायत की लखनऊ, वरिष्ठ
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पेट दर्द से पीड़ित कल्याणपुर निवासी प्रमोद मिश्र (42) ने डॉक्टर की सलाह पर पेट का अल्ट्रासाउंड कराया। जांच रिपोर्ट में गॉल ब्लेडर को गायब दिखाया। रिपोर्ट में लिखा है के ऑपरेशन से गॉल ब्लेडर को निकाला जा चुका है। जबकि मरीज का आरोप है कि गॉल ब्लेडर को लेकर कभी कोई भी ऑपरेशन ही नहीं हुआ। पीड़ित ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। कल्याणपुर निवासी प्रमोद मिश्रा का कहना है कि पेट दर्द के बाद रविवार को उन्होंने अलीगंज स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी।

जांच रिपोर्ट में यह बताया गया कि ऑपेरशन के बाद उनका गॉल ब्लैडर निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच माह पहले किडनी में पथरी का ऑपरेशन कराया था। उसके बाद अल्ट्रासाउंड कराया था, जिसमें गॉल ब्लेडर था। प्रमोद का कहना है कि अचानक गॉल ब्लेडर गायब होने की रिपोर्ट से मैं सदमे में हूं। उन्होंने सोमवार को निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। प्रमोद का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड के लिए निजी सेंटर ने 1160 रुपए जमा कराए। उसके बाद भी रिपोर्ट सवालों के घेरे में है। डिप्टी सीएमओ डॉ.एपी सिंह ने बताया कि ये गंभीर मामला है। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


