ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपैथोलॉजी कर्मी ने सैम्पल लेते वक्त महिला से की छेड़छाड़

पैथोलॉजी कर्मी ने सैम्पल लेते वक्त महिला से की छेड़छाड़

घर में महिला की सास का सैंपल लेने आया था आरोपी महिला के देवर

पैथोलॉजी कर्मी ने सैम्पल लेते वक्त महिला से की छेड़छाड़
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 30 Jul 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में महिला की सास का सैंपल लेने आया था आरोपी

महिला के देवर को भाग निकला आरोपी

लखनऊ। संवाददाता

सास के खून और यूरिन की जांच कराने के लिए महिला ने पैथोलॉजी से सम्पर्क किया था। इसके बाद पैथोलॉजी कर्मी नमूने लेने के लिए घर पहुंचा था। उसी दौरान कर्मचारी ने महिला के साथ अभद्र हरकतें की थी। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार वाले जमा हो गए थे। जिन्हें आते देख आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद महिला ने पैथोलॉजी कर्मी के खिलाफ चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, गुड़ंबा थाने में महिला ने बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने के आरोप में देवर और उसके दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

उत्तरधौना निवासी महिला के मुताबिक उसकी सास को डॉक्टरों ने खून और पेशाब की जांच कराने के लिए लिखा था। कोविड के कारण महिला ने ऑनलाइन सर्च कर हेल्थथियंस कम्पनी से सम्पर्क किया था। इसके बाद कर्मचारी मंजीत यादव सैम्पल लेने के लिए आया था। जिसने वृद्धा के खून का सैम्पल लिया। इसके बाद महिला यूरिन सैम्पल लेने के लिए बाथरूम चली गई थी। आरोप है कि मंजीत यादव ने वृद्धा के बाथरूम में जाते ही महिला के साथ गलत हरकत करने लगा था। इस बीच महिला की सास बाथरूम से बाहर निकल आई थी। बहू के साथ अभद्रता होते देख उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर महिला के देवर ने कमरे में पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया था, लेकिन मंजीत उसे धक्का देकर भाग निकला। वहीं, महिला ने हेल्थथियंस कम्पनी में फोन कर मंजीत यादव की हरकत के बारे में शिकायत की। साथ ही डीसीपी पूर्वी से मिल कर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद चिनहट कोतवाली में मंजीत यादव के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

भतीजी से चाचा ने किया रेप का प्रयास

गुडंबा निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह बेटी और देवर के साथ रहती है। पीड़िता के मुताबिक 5 जुलाई की रात देवर अपने दोस्त संदीप यादव को लेकर घर आया था। दोनों लोग नशे में धुत थे। जिन्होंने महिला की बेटी के साथ अभद्र हरकतें की थी। किशोरी किसी तरह से चाचा को धक्का देकर भाग निकली थी। उसने मां को चाचा और उसकी दोस्त की हरकत के बारे में बताया था। जिस पर आरोपी देवर ने महिला को पीटा था। पीड़िता के अनुसार 5 जुलाई को हुई घटना के बाद भी आरोपी लगातार परेशान कर रहा है। देवर की धमकी और घिनौनी हरकत से तंग आकर महिला ने गुरुवार को गुड़ंबा थाने पहुंच कर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर फरीद अहमद के मुताबिक महिला के देवर और उसके दोस्त संदीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें