Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPassenger s Leg Severed While Attempting to Exit Moving Train in Malihabad
बोगी की सीढ़ी में फंसकर पैर कटा

बोगी की सीढ़ी में फंसकर पैर कटा

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में सहिलामऊ गांव के पास एक यात्री का पैर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में कट गया। हरिशंकर नामक यात्री ट्रेन की सीढ़ी में फंस गया और लगभग 10 मीटर तक घिसटता रहा। गंभीर स्थिति में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 23, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। मलिहाबाद इलाके में सहिलामऊ गांव के पास चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में उन्नाव के एक यात्री का पैर ट्रेन की सीढ़ी में फंसकर कट गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मलिहाबाद व रेलवे पुलिस जांच कर रही है। उन्नाव के बांगरमऊ स्थित गंज मुरादाबाद निवासी हरिशंकर ट्रेन से लखनऊ आए थे। इस बीच सहिलामऊ गांव के पास ट्रेन की रफ्तार कम हुई तो वह जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। इसी दौरान उनका पैर ट्रेन की सीढ़ी में फंस गया। जिससे वह लगभग 10 मीटर तक घिसटते चले गए। वहां लोगों ने किसी तरह दौड़कर उनको ट्रेन की सीढ़ियों से निकाला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तब तक उनका पैर कट गया था। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।