Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPassenger Creates Ruckus at Amousi Airport Indigo Flight to Dammam Delayed
नशे में धुत यात्री ने किया बवाल, बोर्डिंग से रोका गया

नशे में धुत यात्री ने किया बवाल, बोर्डिंग से रोका गया

संक्षेप:

Lucknow News - शनिवार रात अमौसी एयरपोर्ट पर एक यात्री ने नशे में हंगामा किया। उसे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से दम्माम जाने से रोक दिया गया। यात्री ने टर्मिनल के बाहर बवाल किया और सुरक्षाकर्मियों के साथ झगड़ने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है।

Dec 07, 2025 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक यात्री ने खूब हंगामा किया। वह नशे में इंडिगो एयरलाइंस से दम्माम जा रहा था। उसे बोर्डिंग से रोक दिया गया। इसके बाद भी यात्री उत्पात मचाता रहा तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार यात्री को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके पूर्व यात्री ने टर्मिनल के बाहर बवाल किया और सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की करने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान घनश्याम विश्वकर्मा पुत्र विरेंद्र शर्मा, निवासी ग्राम पडियापुर, पोस्ट मडौली, थाना महुवाडीह, जिला देवरिया के रूप में हुई है। वह इंडिगो की फ्लाइट 6ई-97 से सऊदी अरब के दम्माम जाने वाला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने थाने पर तहरीर दी है। इसके अनुसार शनिवार रात यात्री घनश्याम काफी नशे में था। बोर्डिंग के समय वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। साथ ही ऊटपटांग बड़बड़ा रहा था, जिसे देखते हुए एयरलाइंस स्टाफ ने उसे उड़ान के लिए अयोग्य बताते हुए बोर्डिंग से मना कर दिया। उसे ऑफलोड कर टर्मिनल के बाहर भेज दिया। टर्मिनल से बाहर आते ही यात्री ने अपना आपा खो दिया। उसने अपना बैग पटक कर तोड़ना शुरू कर दिया और यात्रियों से भी अभद्र व्यवहार किया। जब ड्यूटी पर मौजूद एमएसएफ सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया तो वह उनसे गालीगलौज और हाथापाई पर उतर आया। स्थिति बिगड़ते देख अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू में किया और सरोजनीनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर उत्पात, धमकी व कर्मचारियों से दुर्व्यवहार समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि नशे में यात्रियों को रोकना सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनिवार्य हिस्सा है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति लागू रहती है।