बिना सफाई के चली गोरखपुर इंटरसिटी, शौचालय रहे चोक और कोच में गंदगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-सुबह यात्रा करने वालों को उठानी पड़ी परेशानी -शिकायत पर आगे के स्टेशनों पर सफाई

बिना सफाई के चली गोरखपुर इंटरसिटी, शौचालय रहे चोक और कोच में गंदगी

विश्वस्तरीय गोमतीनगर स्टेशन से ट्रेनों की रवानगी से पहले न तो उसकी जांच की जा रही है और न ही सफाई व्यवस्था पर ध्यान ही दिया जा रहा है। जिसके कारण आए दिन यात्रियों को परेशानी हो रही है। शिकायतें कर रहे हैं, जिससे रेलवे की छवि भी धूमिल हो रही है। हैरानी की बात है कि शिकायतों के बाद भी गोमतीनगर स्टेशन का स्टाफ सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी का है। बिना सफाई किए ही इसे रवाना कर दिया गया। ट्रेन नंबर 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री शिरिष गौड़ ने कोच नंबर डी-1 की गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। इसकी शिकायत एक्स पर रेल मंत्रालय, रेल सेवा, रेल मंडल और डीआरएम एनईआर से की। बताया कि गोमतीनगर स्टेशन से चलने के दौरान ही कोच के सारे शौचालय गंदे और चोक हैं। पानी भी नहीं आ रहा है। सुबह चलने वाली इस ट्रेन के शौचालयों में इस गंदगी से यात्री परेशान हैं। डीआरएम एनईआर ने उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। आगे के स्टेशन पर सफाई करवा दी जाएगी। यात्री ने फिर शिकायत नहीं की है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सफाई हो गई। पिछले महीने ही गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस के एक यात्री ने भी ऐसी ही शिकायत की थी। वंदे भारत में ऑटो डोर बंद न होने की शिकायतें भी की जा चुकी हैं। बावजूद बार-बार वहीं गलती दोहराई जा रही।

पुष्पक एक्सप्रेस में पानी नहीं-

गोमतीनगर से मुंबई तक जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में पानी नहीं होने की शिकायत यात्री ने की है। इस ट्रेन के कोच एस-1 के यात्री रतनेश्वर ने रेलवे में की शिकायत में बताया कि ट्रेन तड़के ललितपुर पहुंची। इसकी बोगी में पानी नहीं है। शौचालयों में सफाई भी नहीं। सफाई करवाने के साथ पानी देने का अनुरोध किया है।

सामान्य प्रश्न

गोमतीनगर स्टेशन पर यात्रियों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?
यात्रियों को गोमतीनगर स्टेशन पर सफाई की कमी और गंदे शौचालयों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।