Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPassenger Complains About Conflicting Prices on Rail Neer Bottles in Lucknow to Varanasi Journey
रेल नीर की बोतल पर दो कीमत, यात्रियों ने की शिकायत

रेल नीर की बोतल पर दो कीमत, यात्रियों ने की शिकायत

संक्षेप: Lucknow News - प्रफुल्ल कुमार नाम के एक यात्री ने लखनऊ से वाराणसी जाते समय रेल नीर की बोतल पर प्रिंट कीमत को लेकर शिकायत की है। वेंडर ने 15 रुपये लिए, जबकि बोतल पर 14 रुपये का प्रिंट था। रेलवे ने एक महीने बाद भी कीमत सही नहीं की है, जिससे यात्रियों में नाराजगी है।

Mon, 3 Nov 2025 07:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

प्रफुल्ल कुमार नाम के एक यात्री ने शिकायत की है कि लखनऊ से वाराणसी पहुंचे और वहां पर वेंडर से रेल नीर की बोतल ली। वेंडर को 15 रुपये दिये तो उसने एक रुपया लौटाने से इनकार कर दिया। उसको आदेश का हवाला दिया तो बोतल पर 15 रुपये का प्रिंट दिखा दिया। वह पानी की बोतल लेकर आगे बढ़े तो नजर दूसरे प्रिंट पर गई, जहां पर 14 रुपये दर्ज था। बोतल पर 31 अक्तूबर 2025 पैकिंग डेट थी और एक्सपायरी डेट 30 अक्तूबर 2026 थी। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि आदेश के एक महीने बाद भी रेलवे ने प्रिंट दुरुस्त नहीं किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, रेलवे स्टेशनों पर बिकने वाली रेल नीर की बोतल एक रुपया सस्ती हो गई है। इसको 22 सितंबर से लागू भी कर दिया गया है। फिर भी अतिरिक्त वसूली रुक नहीं रही है। अब इस पर प्रिंट रेट को लेकर भी विवाद हो रहा है। यात्रियों ने रेलवे से शिकायत की है कि एक ही बोतल पर 14 और 15 रुपये दोनों ही रेट प्रिंट हैं। वेंडर पुराना पैसा वसूलने को लेकर विवाद कर रहे हैं। वहीं उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने आईआरसीटीसी को इसकी जानकारी दी है। वेंडर को भी दिशा निर्देश जारी किया है कि वे 14 रुपये ही वसूलें।