ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदीवापली से पूर्व गोमतीनगर में उत्तराखंड की छटा बिखरी

दीवापली से पूर्व गोमतीनगर में उत्तराखंड की छटा बिखरी

-पर्वतीय महापरिषद की ओर से दशहरा एवं दीपावली मेले में सजाई गई सांस्कृतिक...

दीवापली से पूर्व गोमतीनगर में उत्तराखंड की छटा बिखरी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 19 Oct 2019 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

-पर्वतीय महापरिषद की ओर से दशहरा एवं दीपावली मेले में सजाई गई सांस्कृतिक संध्या

पर्वतीय महापरिषद की ओर से गोमती नगर में दशहरा और दीपावली मेले के मौके पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शनिवार शाम को पर्वतीय महापरिषद भवन, निकट जनेश्वर मिश्र पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

कार्यक्रम में सैनिक सम्मान से कमान्डेन्ट कमाडो केएस पिलख्वाल जी को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कलाकार के रूप में बलवन्त वॉणगी को सम्मानित किया गया। मां दुर्गा की आराधना 'जै मैया दुर्गा भवानी जै मैया' से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें नीता जोशी, बीना जोशी, दीपा भटट, प्रेरणा बोरा, आरती नेगी ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। अल्मोड़ा से आये सांस्कृतिक दल ने बग्वाल नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद गोमती नगर के कलाकारों ने पहाड़ी गीतों की श्रखला में नॉन स्टाप गीत 'होंशिया बाना है गे छै ज्वाना..' प्रस्तुत किया। वाद्ययंत्र में हुडका पर मोहन सिंह बिष्ट, हारमोनियम पर नरेन्द्र फर्त्याल, तबला पर गिरीश चन्द्र कोठारी ने संगत दी। इस मौके पर पर्वतीय समाज के काफी लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। पर्वतीय महापरिषद के संयोजक टीएस मनराल, महापरिषद के अध्यक्ष भवान सिंह रावत, महासचिव गणेश चन्द्र जोशी ने भी पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने की बात कही।

मेधावियों और वृद्धजनों को सम्मान

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिसमें हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों हेमंत सिंह फर्त्याल, कोमल सती, सूरज सिंह को सम्मानित किया गया। वृद्ध दम्पतियों में 81 वर्ष के कर्नल जगत सिंह बिष्ट, राम सिंह रावत, निर्मला व शांति देवी को वृद्ध दम्पत्ति भी सम्मानित किये गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें